Mp Cabinet Meeting Today: CM की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक, इन लोगों को मिलेगा 450 रुपये में गैस सिलेंडर
Mp Cabinet Meeting Today: Council of Ministers meeting chaired by CM, these people will get gas cylinder for Rs 450
Mp Cabinet Meeting Today: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की कनेक्शनधारी बहनों को 4 जुलाई 2023 से 31 अगस्त 2023 तक की अवधि प्राप्त की गई गैस रिफिल 450 रूपये में उपलब्ध करने का निर्णय लिया गया। लगभग 40 लाख गैस रिफिल प्राप्त करने वाली बहनों के आधार लिंक बैंक खाते में प्रति रिफिल लगभग 500 रूपये के मान से राशि का भुगतान किया जाएगा। इस पर लगभग 200 करोड़ रूपये का व्यय संभावित है।
- Betul Mandi Bhav Today: 1 सितंबर 2023 के बैतूल मंडी भाव, 8 हजार रुपये के पार पहुँचे मूंग के दाम1200 करोड़ रूपये की कायाकल्प योजना की स्वीकृति
मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश के नगरीय निकायों की सडक़ों के उन्नयन और निर्माण के लिये 1200 करोड़ रूपये की कायाकल्प योजना की स्वीकृति प्रदान की गई। नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों के सुलभ आवागमन हेतु अच्छी, मजबूत और आरामदेह सडक़ों का नेटवर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। इस योजना में निकाय की प्रमुख सडक़ों के नवीनीकरण, मजबूतीकरण और निर्माण का कार्य, समयबद्ध कार्यक्रम अनुसार गुणवत्तापूर्ण किया जायेगा। योजना के कार्यों की गुणवत्ता नियंत्रण के लिये नगरीय राज्य क्वालिटी मॉनिटर की नियुक्ति के साथ ही, राज्य, संचालनालय एवं संभाग स्तर पर त्रि-स्तरीय मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की गयी है।





