Bhalu Attack News: भालू ने युवक पर किया जानलेवा हमला, आंख में आई गंभीर चोट, अस्पताल किया भर्ती

Bhalu Attack News: Bear fatally attacked a young man, serious eye injury, admitted to hospital

Betul Bhalu Attack News: बैतूल जिले के आठनेर दक्षिण वन मंडल क्षेत्र की मोर्शी रेंज के अन्तर्गत वन ग्राम पलासपानी में रविवार को दोपहर को गांव के शैलेश उईके 19 वर्षीय पर जंगल में भालू ने  हमला कर घायल कर दिया। युवक की आँख में चोट आई है। घायल शैलेश को उपचार के लिए आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीणों की मदद से भर्ती किया है। 
डॉक्टरो ने  घायल युवक की हालत गंभीर बताई है। घटना को लेकर रेंजर नितिन पवार ने  बताया  कि  युवक पलासपानी के जंगल में गया था। तभी  भालू ने  हमला कर दिया। युवक आंख  और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट के निशान  आये हैं। 
घायल को अस्पताल की भर्ती
फिलहाल घायल युवक को  प्राथमिक उपचार हेतु आठनेर सीएचसी केन्द्र में भर्ती कराया है।  विभाग की ओर से मामले में भालु के हमले की बात की पुष्टि की है। जंगल क्षेत्र में भालु ने युवक पर जब हमला किया तब युवक जंगल में पहुंचा था। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। अभी तक वन विभाग की तरफ से घायल युवक को कोई सहायता राशि प्रदान नहीं की है।

Related Articles

Back to top button