Betul Crime News: सदर के एक मकान में चल रही थी अवैध गतिविधियां, महिला हिरासत में, कमरे से मिले कंडोम

Betul Crime News: Illegal activities were going on in a house in Sadar, women in custody, condoms found in the room

Betul Crime News: शहर के सदर स्थित भगतसिंह वार्ड में वार्ड वासियों की शिकायत पर पुलिस ने एक घर में छापा मार कार्रवाही की है। घर से एक महिला हिरासत  में लिया है। मौके से पुलिस को शराब की बोतल डिस्पोजल और कंडोम के पैकेट बरामद किए है।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर वार्डवासियों ने पुलिस से शिकायत की थी कि सदर बाजार भगतसिंह वार्ड स्थित एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां चल रही है। उक्त मकान के कमरे में एक युवक रहता है। कमरे में बाहर से ताला बंद किया था। वार्ड वासियों का कहना था कि कमरे के अंदर कोई लड़की मौजूद है। यह लड़की अकसर यहाँ आती जाती है और लड़के भी आते है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर कमरे का ताला तोड़ तो कमरे के अंदर एक महिला मिली। जब कमरे को पुलिस ने चेक किया तो कमरे के भीतर कंडोम के पैकेट्स और शराब की खाली बोतल और  डिस्पोजल मिले है। फिलहाल पुलिस महिला को हिरासत में लेकर थाने लेकर गई है। महिला से पूछताछ के बाद की घटना का कुछ खुलासा हो सकता है। 

मौके पर लोगों की भीड़
जैसे पुलिस जांच करने के लिए पहुंची वार्ड में लोगो भारी भीड़ लग गई थी। रूम की चाबी नहीं होने की स्थिति में पुलिस  ताला तोड़कर कमरे के अंदर घुसी। कमरे को जिस युवक को किराए दिया था उससे भी पूछताछ करेगी। पकड़ी गई महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष की बताई जा रही है। 

Related Articles

Back to top button