Earthquake News: दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके, लोग दहशत में घरों के बाहर निकले

Earthquake News: Earthquake tremors in Delhi NCR, people came out of their homes in panic

Earthquake news Today: शनिवार रात को दिल्ली एनसीआर सहित कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में हड़कंप मच गया। कई लोग भूकंप को देखते हुए घरों के बाहर निकल गए। भूकंप की तीव्रता 5.8  दर्ज की गई है। जम्मू और कश्मीर में लोग घरों से बाहर निकल गए काफी देर तक लोगों में भूकंप को लेकर दहशत रही। भूकंप के झटके रात 9: 30 मिनिट पर महसूस किए है। 
जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश में दर्ज किया गया है। भारत के अलावा अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप की तीव्रता 5.8 होने के कारण लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला है। जम्मू कश्मीर क्षेत्र में भूकंप की तीव्रता 3.8 दर्ज की गई है। इसके पहले भी जम्मू-कश्मीर में कई बार भूकंप के झटके महसूस आ चुके है। जानकारी के मुताबिक भूकंप के कारण अभी तक कोई जनहानि होने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। 
भूकंप से लोग दहशत में 
रात के समय भूकंप के झटके महसूस करने से लोग दहशत में दिखाई दे रहे हैं। लोगों को यही डर सता रहा है कि कहीं रात में और भूकंप के झटका ना आ जाए। दिल्ली एनसीआर जम्मू कश्मीर क्षेत्र के रहवासियों की नींद उड़ गई है। आज की रात लोगों की दशक में बीतने वाली है। 

Related Articles

Back to top button