MP Weather News: MP के 7 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, जाने मौसम संबंधित अधिक जानकारी
MP Weather News: Red alert for rain in 7 districts of MP, know more information related to weather
MP Weather News: मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है। कुछ जिलों में रिमझिम तो कहीं तेज बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान जबलपुर में 168.1, उज्जैन 73.2, मंडला 69.0, सीधी 36.0, बैतूल 23.0, रतलाम में 28.0 मिमी बारिश दर्ज की है।जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान उमरिया, कटनी, जबलपुर, मंडला, पन्ना दमोह और शिवपुरी में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। सीधी सिंगरौली, रीवा, सतना, शहडोल, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुर, विदिशा, रायसेन जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी तरह सीहोर, भोपाल, नर्मदापुरम बैतूल, देवास, ग्वालियर दतिया, भिंड, मुरैना, अनूपपुर, निवाड़ी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है।
बैतूल में अब तक 23 इंच बारिश
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में जब से बारिश का दौर शुरू हुआ है तब से अब तक औसत बारिश 23 इंच हुई है। जिले में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। पिछले साल बैतूल में अब तक 35 इंच बारिश हो गई थी। पिछले साल की तुलना में इस साल बारिश कम हुई है।




