Betul Sadak Hadsa news: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, 2 लोग गंभीर घायल, परिजनों ने मचाया हंगामा
Betul Sadak Incident news: Unknown vehicle hit the bike, woman died, 2 people seriously injured, relatives created ruckus
Betul Sadak Hadsa news: बैतूल रानीपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भोपाली दर्शन करके बाइक से वपास बैतूल की ओर आ रहे बाइक सवारों को सोमवार शाम को अज्ञात वाहन ने बंजारी माई के पास टक्कर मार दी हादसे में अर्चना पति गोपाल गावंडे उम्र 30 निवासी हिवरखेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। वही महेंद्र और आकाश नाम के दो युवक गंभीर घायल हो गए है।
जिला अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है। मृतिका का पीएम न करने को लेकर अस्पताल में परिजनों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। हंगामे को देख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। काफी समय तक समझाइश के बाद परिजन मृतिका का पोस्टमार्टम करने के लिए तैयार हुए। बस ने टक्कर के कारण हादसा होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि बस ने ही बाइक को टक्कर मारी है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है



