Agniveer Bharti 2023: अग्निवीर बनने के लिए बैतूल के 82 युवा बहा रहे पसीना, 20 अगस्त को भोपाल में होगी भर्ती
Agniveer Bharti 2023: 82 youths of Betul are sweating to become Agniveer, recruitment will be held in Bhopal on August 20
Agniveer Bharti 2023: बैतूल आगामी 20 अगस्त से भोपाल में शुरू हो रही अग्नि वीर सैनिक रैली भर्ती में शामिल होने के लिए युवा फिजिकल ट्रेनिंग ले रहे हैं। कंमाडो फिजिकल एकेडमी से जुड़कर 82 युवा ट्रेनर पवन कुमार अहाके के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
पवन अहाके ने बताया भर्ती को लेकर युवाओं में काफी जोश जुनून है। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त से मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाना है। उन्होंने बताया कि इस बार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस भर्ती में भी नियम बदलाव किया गया है। लिखित परीक्षा के साथ साथ फिजिकल टेस्ट के भी अंक जोड़ा जाना है। लिखित परीक्षा एवं फिजिकल टेस्ट के अंक को मिलाकर मेरिट के आधार पर चयनित किया जाएगा। कंमाडो फिजिकल एकेडमी डिफेंस की तैयारी करवा रही है। पवन अहाके द्वारा निरंतर 5 वर्षों से देश सेवा के लिए सुबह 5 बजे लाल बहादुर शास्त्री ग्राउंड बैतूल में युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभी तक पवन कुमार अहाके के मार्गदर्शन से आर्मी, पुलिस में 52 युवक-युवतियों का चयन हो गया है।



