Betul CMO transfer: बैतूल और मुलताई नगर पालिका CMO का तबादला, 3 साल से जिले में थे पदस्थ
Betul CMO transfer: Betul and Multai Municipality CMO transferred, was posted in the district for 3 years

Betul CMO transfer: बैतूल और मुलताई नपा सीएमओ का तबादला बैतूल। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार तीन वर्ष से अधिक अवधि एवं गृह जिले में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का नगरीय विकास एवं आवास विकास विभाग भोपाल ने स्थानांतरण किया है। लगभग 23 नगरपालिका के सीएमओ के तबादले की सूची जारी हुई है।
तबादलों में बैतूल नगरपालिका के सीएमओ अक्षत बुंदेला का तबादला बैतूल से मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद, शहडोल कर दिया है। इसके अलावा मुलताई के नगरपालिका सीएमओ नितिन बिजवे का तबादला नगर परिषद पांढूर्णा जिला छिंदवाड़ा कर दिया गया। छतरपुर नगरपालिका परिषद के सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया को नगर पालिका परिषद बैतूल सीएमओ की जिम्मेदारी दी गई। छिंदवाड़ा जिले की पांढूर्णा नगरपालिका के आरके युवनाती मुख्य नगरपालिका अधिकारी को मुलताई नगरपालिका परिषद की कमान सौंपी है।




