Aaj Ka Rashifal 16 July 2023 : आज इन राशि वालों के पास धन आगमन के साथ बढ़ेगा का खर्च, जाने सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 16 July 2023: Today the expenses of these zodiac signs will increase with the arrival of money, know the condition of all zodiac signs

मेष राशि (Aries Horoscope Today) 

आज जितनी जरूरत हो उतना बोले और पूजा पाठ अवश्य करें। नकारात्मक विचार मन को परेशान करेंगे। शारीरिक रूप से भी थके हुए से रहेंगे। समझ या परिपक्वता की कमी के कारण लाभदायक सम्बन्ध टूट सकते है, किसी मित्र के सहयोग से धन लाभ की सम्भावना है। परिजनों से सम्बन्ध ठीक नहीं रहेंगे। दान पुण्य धर्म के कार्यों में आज रुचि बढ़ेगी। पार्टनर से बहस जीवन मे काफी अशांति ला सकती है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- मैजंटा

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today) 

आज आपकी राशि स्वामी का बन रहा है कुछ ऐसा सहयोग समझ लिजिए की धन आगमन के लिए सुंदर समय है। आज का दिन आप आनंद से बितायेंगे। किसी कार्य में सफलता मिलने की ख़ुशी रहेगी। सेहत थोड़ी असामान्य रह सकती है। पड़ोसियों से सम्बन्ध आज अच्छे नहीं रहेंगे। साथ ही आज आप अपने कार्यों को बनाने के लिए किसी से भी मदद लेने में सफल रहेंगे। आज के घर वाले आपकी बात मानेंगे व आपको हर फैसले में सहयोग करेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गुलाबी

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

आज धन आएगा भी लेकिन उससे अधिक खर्च भी होगा। खर्च अधिक होने से मन थोड़ा पीड़ित रहेगा। आज के दिन आप अपने सोचे हुए कार्य करेंगे, परन्तु सीनियर्स से काम निकालना आसान नहीं रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन परिश्रम वाला रहेगा। विरोधी चाह कर भी आपका बुरा नहीं कर पाएंगे। भविष्य की योजनाओं पर खर्च होगा। आन का दिन अपने पार्टनर के साथ बिताएंगे।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सफेद

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

राशि स्वामी अपने 12वें भाव में होने से आपका आज मन तो पीड़ित होगा। मां की हेल्थ का भी ध्यान रखें। खुद की सेहत का भी ध्यान रखें। आज लाभ की व धन आने की, आमदनी के अवसर मिलने की पूरी संभावना रहेगी। आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज कार्यों को काफी सोच विचारने के बाद ही करें। कार्यक्षेत्र पर निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भी रह सकती है, फिर भी सोची गयी योजनाएं अवश्य फलीभूत होंगी। धन लाभ थोड़े इन्तजार के बाद होगा, विरोधी परास्त होंगे। परिवार में शांति रहेगी। आज आपके पार्टनर के समय ठीक बीतेगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

विद्यर्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। साथ ही आज कुछ अचे लोगों से संबंध जुड़ेगा। संतान प्राप्ति का योग बन रहा है। इसके अलावा आज के दिन की शुरुआत में किसी से विवाद हो सकता है, जिसके कारण मध्यान तक मन अशांत रहेगा। गृहस्थ सुख बना रहेगा। उपहारों का आदान प्रदान होगा। अविवाहित अथवा बेरोजगारों के लिए परिस्थिति सुधार वाली बनेगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- लाल

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने इग्नोर करना या लापरवाही करना आपके लिए हानिकारक होगा क्योंकि राशि स्वामी अष्टम चल रहे हैं। आज आपका ध्यान कार्य क्षेत्र पर कम ही रहेगा। फलस्वरूप लाभ की आशा भी छोड़नी पड़ेगी। परन्तु फिर भी आज आकस्मिक रूप से धन की आमद होने से आप स्वयं भी आश्चर्य चकित रह जाएंगे। भोग विलास की प्रवृति में अधिक समय देंगे। सामाजिक कार्यों की अनदेखी करने से व्यवहारों में कमी आएगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- आसमानी

तुला राशि (Libra Horoscope Today) 

आज क्रोध अधिक रहेगा फिर भी थोड़ा संयम विवेक रहने से किसी को परेशान नहीं करेंगे। साथ ही पराक्रम आज भरपुर साथ देगा। हिम्मत से सारे काम कर लेंगें। अधिकारी वर्ग आज आपको कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं, जिसपर आप खरे उतरेंगे। परिवार में भी आप सक्रीय रहेंगे परिजनों की। आज मकान गाड़ी सुख सुविधा से जुड़ी चीज़ें खरीदने का योग है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- ब्राउन

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today) 

आज गाड़ी सावधानी से चलाएं। आज दिन के शुरुआत से रात तक सिर्फ अपने पार्टनर की हर इच्छा पूरी करने पर लगे रहेंगे। आज के दिन आप तन मन से एकदम चुस्त रहेंगे। मानसिक प्रसन्नता रहने से कार्यों को बेहतर ढंग से कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र से आशा के अनुसार लाभ नहीं होने पर भी परेशांन नहीं होंगे। परेशानियों को गंभीर लेकर तुरंत समाधान करेंगे।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- मेहरून

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

सरकारी कार्यों में लाभ, सरकार से जुड़ा जो कार्य अटक था आज हो जाएगा। मां से आज सम्पति को लेकर लाभ का दिन। आज के दिन बाकी अन्य कार्यों में आशा के विपरीत फल रहेगा। विशेष कर धन सम्बंधित कार्य अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद ही करें। अधिकारी आपसे आज खुश रहेंगे। अनैतिक साधनों से धन कमाने की योजना में लाभ हो होगा परन्तु जोखिम भी अधिक रहेगा। आन आपके पार्टनर का पूरा ध्यान और लगाव आपकी तरफ रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- संतरी

मकर राशि  (Capricorn Horoscope Today)

आज दिन का पूर्वार्द्ध पहले की भांति शांति से व्यतीत करेंगे, परन्तु इसके बाद का समय थोड़ा कष्टदायक रहने वाला है। सभी महत्त्वपूर्ण कार्य आलस्य छोड़ जल्दी निपटाने का प्रयास करें। व्यापार में निवेश एवं धन की उधारी के लिए आज कोई रिस्क न लें। समय अभी कुछ नाजुक है। ज़मीन जायदाद से लाभ होगा। प्रेमिका से आज विवाद संभव, कम बोले।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- ग्रे

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर विशेष ध्यान दें। आज के दिन धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यों में गति आने एवं घर एवं कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था में सुधार होगा। आज अतिआत्मविश्वास की भावना भी रहेगी। जिससे सम्मान हानि भी हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताएंगे। उनकी ज़िम्मेदारियों के प्रति सजग होंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- मटमैला

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

आज के दिन आप में परोपकार की भावना अधिक रहेगी। दान पुण्य धार्मिके कार्यों का हिस्सा बनेंगे। अपने कार्यों को छोड़ दूसरों के कार्य करने के कारण परेशानी होगी परन्तु मानसिक संतोष भी रहेगा। दो पक्षों के विवाद के बीच व्यर्थ में फंस सकते हैं। किसी की मध्यस्थता आज भूल कर भी ना करें। आज वाणी को नियन्त्रित रखें। पार्टनर के साथ घूमने का प्रोग्राम बनेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया

Source- news 24

Related Articles

Back to top button