MP political news: मंत्रियों के साथ राज्यपाल से मिलने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, राजनीति में मची खलबली, रात में अचानक भोपाल पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

MP political news: Jyotiraditya Scindia arrived to meet the Governor with ministers, there was a stir in politics, Home Minister Amit Shah suddenly reached Bhopal at night

MP political news: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भोपाल पहुंचने से पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आधा दर्जन मंत्रियों के साथ राज्यपाल से मिलने पहुंचे. सिंधिया ने करीब आधा घंटे तक  राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की.  सिंधिया के साथ शिवराज सरकार के मंत्री गोपाल भार्गव, तुलसी सिलावट, राजवर्धन दत्तीगांव और गोविंद सिंह राजपूत भी मौजूद थे.

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सिंधिया की राज्यपाल से अचानक हुई इस मुलाकात से सियासी गलियारे में कयासबाजी शुरू हो गई है. भाजपा के कद्दावर मंत्री माने जाने वाले गोपाल भार्गव पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से नाराज चल रहे हैं. पिछले दोनों मंत्री गोपाल भार्गव ने नाराजगी भी जाहिर की थी. भार्गव ने अन्य बीजेपी विधायकों के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान से शिकायत की थी.

अचानक मप्र आ रहे अमित शाह
इधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अचानक मध्य प्रदेश आ रहे हैं. उनका यह दौरा एक दिन पहले ही तय हुआ है. अमित शाह प्रदेश भाजपा कार्यालय में होने वाली संगठन की बैठक में शामिल होंगे. चुनाव से पहले होने वाली इस बैठक को बहुत अहम माना जा रहा है. कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा में प्रदेश स्तर पर कुछ संगठनात्मक बदलाव हो सकते हैं. केंद्रीय गृहमंत्री की स्पेशल बैठक में 15 नेता शामिल होंगे.  बताया जा रहा है कि बैठक में अमित शाह किसी बड़े नेता को प्रदेश चुनाव अभियान समिति की जिम्मेदारी दे सकते हैं. इसके अलावा वे समन्वय के साथ मिशन 2023 में जुटने की सीख भी देंगे.

बैठक शामिल होंगे सिर्फ ये नेता
इस बैठक में अमित शाह के अलावा विधानसभा चुनाव के लिए बनाए गए मध्य प्रदेश प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी शिव प्रकाश, मुरलीधर राव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा शामिल होंगे.

(Source- zee news)

Related Articles

Back to top button