Betul Mein film shooting: बैतूल जिले में दक्षिण भारतीय फिल्म कल्लू कंपाउंड 1995 की शूटिंग पूरी, देखिये फ़िल्म के वीडियो
Betul Mein film shooting: Shooting of South Indian film Kallu Compound 1995 completed in Betul district, watch video of the film
Betul Mein film shooting: बैतूल तेलुगु सहित पांच भाषाओं में बन रही फ़िल्म कल्लू कंपाउंड 1995 की शूटिंग बैतूल में पूरी हो चुकी है। यह बैतूल में शूट होने वाली पहली दक्षिण भारतीय फिल्म है साथ ही फ़िल्म का लगभग 70 फीसदी हिस्सा बैतूल जिले की ही अलग अलग लोकेशन्स पर शूट हुआ है । फ़िल्म के डिरेक्टर प्रवीण जेट्टी के अनुसार महज दो करोड़ के बजट में बनी फिल्म कल्लू कंपाउंड 1995 का 65 फीसदी हिस्सा बैतूल में शूट होना था लेकिन बाद में इसे बढ़कर 70 फीसदी कर दिया गया ।प्रवीण जेट्टी के अनुसार फ़िल्म हिंदी सहित दक्षिण की चार भाषाओं तेलुगु,मलयालम,कन्नड़, और तमिल में एकसाथ रिलीज होगी
फ़िल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर डॉ ए बी आर पी रेड्डी ने बताया कि फ़िल्म यूनिट पहली बार बैतूल आई है और फ़िल्म शूटिंग के दौरान यहां स्थानीय प्रशासन से लेकर लोगों तक का भरपूर सहयोग और प्यार मिला है जिससे पूरी यूनिट उत्साहित है । फ़िल्म की शूटिंग बैतूल जिले के बैतूल बाज़ार, रानीपुर पुलिस म्यूजियम ,खेड़ला किला सिहारी,और भयावाड़ी में हुई है । फ़िल्म में बैतूल जिले की कुछ स्थानीय प्रतिभाओं को भी मौका दिया गया है । जिले के कई कलाकारों ने फ़िल्म में छोटे लेकिन अहम रोल अदा किए हैं । फ़िल्म की सबसे बड़ी ताकत बनेंगे बैतूल जिले के सुंदर लोकेशन्स जिन्होंने फ़िल्म में जान फूंक दी है ।

बैतूल जिलेवासियों के लिए इस फ़िल्म में एक बड़ा आकर्षण जिले के भाजपा अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला भी होंगे जिन्हें आप फ़िल्म में एक महत्वपूर्ण रोल में अदाकारी करते देख सकेंगे । फ़िल्म को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष आदित्य शुक्ला ने बताया कि इस फ़िल्म की शूटिंग के साथ ही बैतूल जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा । इस फ़िल्म की सफल शूटिंग के साथ मध्यप्रदेश के अन्य जिलों में भी फ़िल्म इंडस्ट्री के आने के रास्ते खुल गए हैं ।
फ़िल्म का 75 फीसदी हिस्सा बैतूल में शूट हुआ है
फ़िल्म का बाकी 25 फीसदी हिस्सा हैदराबाद में शूट होगा । फ़िल्म के को -प्रोड्यूसर रविन्द्र ने बताया हैदराबाद में फ़िल्म का अगला शेड्यूल 20 जुलाई से शुरू हो रहा है । फ़िल्म इसी वर्ष अक्टूबर में देशभर में रिलीज होगी । फ़िल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर डॉ ए बी आर पी रेड्डी, निर्देशक प्रवीण जेट्टी ,को-प्रोड्यूसर रविन्द्र सहित पूरी यूनिट ने बैतूल में फ़िल्म शूटिंग पूरी होने पर सांसद दुर्गादास उइके, जिला भाजपा अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला सहित बैतूल बाजार निवासी अनूप वर्मा और लक्ष्मीनारायण पवार का आभार व्यक्त किया है । निर्देशक प्रवीण जेट्टी ने बैतूल जिला प्रशासन, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय का आभार जताया जिन्होंने समय पर रानीपुर म्यूजियम सहित अन्य शूटिंग लोकेशन्स की जरूरी अनुमतियाँ ,सुरक्षा और सहयोग देकर फ़िल्म शूटिंग का रास्ता सरल किया ।



