Betul political news: पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल के प्रयासों से गंज काम्पलेक्स की 61 दुकानों का हुआ आवंटन, दुकान संचालकों में खुशी
Betul political news: Due to the efforts of former MLA Hemant Khandelwal, allotment of 61 shops of Ganj complex, happiness among shop operators
Betul political news: बैतूल। कछुआ चाल से निर्मित हो रहे गंज के काम्पलेक्स आधे अधूरे निर्माण के बीच गुरूवार को नगरपालिका के बाल मंदिर सभागृह में दुकान आवंटन प्रक्रिया करने से व्यापारियों को राहत मिली है। दोपहर तक जारी आवंटन प्रक्रिया में लगभग 61 दुकानदारों को लॉटरी सिस्टम से दुकानें आवंटित की जा रही है। इनसे प्रथम किश्त के तौर पर 1 लाख 9 हजार रूपए जमा कराएं गए है। पूरी प्रक्रिया नगरपालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर ,सीएमओ अक्षत बुंदेला के अलावा पार्षदों और दुकानदारों की मौजूदगी में की गई। व्यापारियों की लगातार नाराजगी के बाद गंज काम्पलेक्स निर्माण में देरी का मुद्दा काफी जोर शोर से छाया हुआ है। व्यापारी लंबे समय से दुकानें आवंटित करने की मांग कर रहे थे। इस बीच गुरूवार को सभी व्यापारियों को बाल मंदिर सभागृह में तलब किया गया। नपाध्यक्ष और सीएमओ की मौजूदगी में पहले मंडी काम्पलेक्स में बनी दुकानों के लिए आपसी रजामंदी के प्रयास किए गए, लेकिन सामने की दुकानों में अधिक दावेदार आने के कारण नगरपालिका ने लॉटरी सिस्टम की प्रक्रिया अपनाई। पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल के प्रयासों से दुकानों का आवंटन हुआ है।
जानकारी के मुताबिक दुकानों में जिसकी लॉटरी लगेगी वहीं आवंटित की जाएगी। पर्चियों से दुकान आवंटन की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है, ताकि बाद में किसी तरह की विवाद की स्थिति निर्मित न हो। दुकानदारों ने भी आवंटन प्रक्रिया को बेहतर बताते हुए बढ़चढ़ कर सहयोग किया। दोपहर तक लगभग 61 दुकानों के लिए आवंटन प्रक्रिया पूरी हो गई है। कुछ दुकानों को लेकर आपत्ति भी आई, जिसका नपाध्यक्ष और सीएमओ ने निराकरण कर दिया। आपसी सहमति से बढ़ी लेटलतीफी वैसे गंज काम्पलेक्स का निर्माण भाजपा के पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल के प्रयासों से शुरू हुआ था। उन्होंने भाजपा सरकार रहते हुए गंज मंडी काम्पलेक्स के लिए रूपरेखा बनाई। राज्य शासन और नगरपालिका के संयुक्त मद से काम्पलेक्स निर्माण कार्य शुरू हुआ तो प्रदेश में हुए उपचुनाव में सरकार बदल गई, तब व्यापारियों ने स्थानीय विधायक से काम्पलेक्स निर्माण में दुकानों की संख्या बढ़ाने का आग्रह किया। नगरपालिका ने ड्राईंग डिजाईन बदली, लेकिन इसके बाद फिर भाजपा सरकार आई तो ड्राईंग डिजाईन दोबारा बनाना पड़ा। इसी के चलते गंज मल्टी काम्पलेक्स का निर्माण नियत तिथि से कई वर्ष लेट हो गया। इससे व्यापारियों के धंधे पर भी काफी असर पड़ा है। व्यापारी लगातार ज्ञापन देकर दुकानें आवंटित करने की मांग भी कर चुके है। पिछले दिनों व्यापारियों ने पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल से जाकर मुलाकात की थी, तभी तय हो गया था कि नगरपालिका लॉटरी सिस्टम से दुकान आवंटन की प्रक्रिया पूरी करेंगी। गुरूवार को हुआ भी और बनी हुई 61 दुकानें दुकानदार को लॉटरी सिस्टम से आवंटित कर दी गई है। शेष दुकानों के लिए भी शीघ्र लॉटरी सिस्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इनका कहना… दुकानदारों में आपसी सहमति नहीं बनने के कारण आवंटन प्रक्रिया में लॉटरी सिस्टम अपनाया गया है। 61 दुकानें लॉटरी सिस्टम से आवंटित की जा रही है। अक्षत बुंदेला, सीएमओ, नपा, बैतूल व्यापारियों को राहत से मिल सकता है फायदा गंज मंडी काम्पलेक्स में गरीब तबके छोटे व्यापारी दुकान लगाते आए है। उन्हें बहु मंजिला काम्पलेक्स बनाने के लिए यहां से हटा दिया गया था, लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बावजूद काम्पलेक्स में दुकानें आवंटित न होने से यह पूरा मामला राजनीतिक रूप ले लिया था। अब चूंकि दुकानें भाजपा के शासनकाल में दुकानदारों को आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी हुई है। जानकार सूत्र बताते है कि इससे सत्तारूढ़ भाजपा को फायदा मिल सकता है। चूंकि दुकानदारों की लंबे समय से दुकानें देने की मांग चली आ रही है, इसे भाजपा ने पूरा कर दिखाया है। 6 माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में व्यापारियों का झुकाव भाजपा की ओर होने से इंकार नहीं किया जा सकता।



