Betul road accident: डम्पर और बाईक की भिड़ंत, तीन गंभीर रूप से घायल

Betul road accident: collision between dumper and bike, three seriously injured

Betul road accident: बैतूल आठनेर-भैंसदेही रोड पर रविवार दोपहर को डम्पर और बाईक की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती किया है।

आठनेर थाना प्रभारी विजय माहोरे ने बताया कि रविवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे आठनेर-भैंसदेही मार्ग पेट्रोल पंप के पास ट्रक और डम्पर की भिड़ंत हो गई। हादसे में भैंसदेही थाना क्षेत्र के ग्राम चिखली निवासी गणेश पिता कपूरचन्द्र अंगारे (19), रगड़ गांव निवासी राजेश धुर्वे और संगीता धुर्वे गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायलों को उपचार के लिए आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती किया है। हादसे की सूचना मिलते ही आठनेर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती घायलों के पुलिस ने बयान दर्ज किए है। पुलिस के मुताबिक गणेश अंगारे अपनी बहन को लेने के लिए रगडग़ांव गया था। रगडग़ांव से वापस अपने गांव चिखली लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने बाईक को टक्कर मारने वाले डम्पर एमपी-48-एच-0690 पर मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button