Aaj Ka Rashifal 9 June 2023: इन राशि वालों के स्वास्थ्य में आएगा सुधार, जाने सभी राशियों का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 9 June 2023: Health of these zodiac signs will improve, know the horoscope of all zodiac signs
Aaj Ka Rashifal 9 June 2023: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। इसके आलावा आज शाम 5 बजकर 9 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज से पंचक भी शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही आज शाम 4 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर देर रात 3 बजकर 11 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी।
मेष राशि
आपकी कोशिशें आज रंग लाएंगी और आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज फायदा हो सकता है। आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है। लवमेट्स से देर तक बात होगी, कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।
- Mp Sehore Borewell: जिंदगी की जंग हार गई बोरवेल में गिरी सृष्टि, 52 घंटे तक चला रेस्क्यू
- लकी रंग – सिल्वर
- लकी नंबर- 9
वृष राशि
आपको पैतृक सम्पत्ति का लाभ मिल सकता है। ऑफिस में रुका हुआ कोई कार्य आज पूरा करने में सफल होंगे। बॉस आपकी तारीफ करेंगे।
- लकी रंग – मैजेंटा
- लकी नंबर- 6
मिथुन राशि
आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ जिंदगी का बेहतरीन अनुभव मिल सकता है। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, इससे आपको प्रसन्नता मिलेगी।
- लकी रंग – पिंक
- लकी नंबर- 6
कर्क राशि
विरोधी पक्ष आप पर ताक लगाए बैठे रहेंगे। शारीरिक रूप से आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आज जंक फूड अवॉयड करें। किसी कार्य को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह कारगर साबित होगी।
- लकी रंग – पर्पल
- लकी नंबर- 7
सिहं राशि
काम को पूरा करने के लिए आपको अपनी पूरी ऊर्जा लगानी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है।
- लकी रंग – लाल
- लकी नंबर- 2
कन्या राशि
आपकी आमदनी के नए नजरिये बनेंगे। इस राशि के जो लोग इंजीनीयरिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें विदेश की किसी कम्पनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है।
- लकी रंग – हरा
- लकी नंबर- 2
तुला राशि
राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समारोह में बुलाया जा सकता है। वहां लोग आपकी बातों से काफी प्रभावित होंगे। आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा।
- लकी रंग – सफेद
- लकी नंबर- 8
वृश्चिक राशि
आप जिस भी काम को करने के लिए चुनेंगे, वो जल्द से जल्द पूरा हो जाएगा। स्वास्थ्य भी आज पहले से काफी बेहतर रहेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। रिश्ते में नयापन आएगा।
- लकी रंग – ग्रे
- लकी नंबर- 4
धनु राशि
आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपका पारिवारिक वातावरण शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी आज आपको कोई उपहार देंगे। आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा
- लकी रंग – ब्लू
- लकी नंबर- 3
मकर राशि
घर में नन्हे मेहमान के आने से उत्सव जैसा माहौल बनेगा। पार्टी का भी आयोजन करेंगे, जिससे लोगों का आपके घर आना-जाना लगा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, गुरुजनों से मार्गदर्शन मिलेगा।
- लकी रंग – हरा
- लकी नंबर- 5
कुंभ राशि
इस राशि के जो लोग मास कम्यूनिकेशन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज किसी मीडिया कम्पनी में काम करने का सुनहरा मौका मिल सकता है। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। एक दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे।
- लकी रंग – ब्लू
- लकी नंबर- 6
मीन राशि
आप धैर्य बनाये रखें, परिस्थितियां आपके फेवर में रहेंगी। स्टूडेंट्स को आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कई दिनों से चल रही अनबन आज आपके पहल करने से समाप्त हो जाएगी। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।
- लकी रंग – पीला
- लकी नंबर- 1
- (Source- india tv)



