Betul Congress press conference: महाकाल लोक में टूटी मूर्तियों से भाजपा के भ्रष्टाचार की खुली पोल : सुनील शर्मा

Betul Congress press conference: Broken idols in Mahakal Lok exposed corruption of BJP: Sunil Sharma

Betul Congress press conference 3 jun 2023: उज्जैन महाकाल लोक कॉरिडोर में स्थापित मूर्तियां हवा चलने से टूट गई। जिससे भाजपा के भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है। पापियों के पाप का घड़ा भर जाता है तो भगवान स्वयं पाप का भंडाफोड़ करते है। भाजपा ने भगवान को ही धोखा दिया है, आम इंसानों की बात तो अलग है,बिना जांच किए  घोटालेबाजों को क्लिनचीट देकर शिवराज सरकार ने खुदकर को घोटाले का सूत्रधार साबित किया है। यह बातें शनिवार दोपहर को जैन दादावाड़ी  बैतूल में आयोजित पत्रकारवार्ता में शहरी जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने कही। पत्रकारवार्ता में बैतूल विधायक निलय डागा, ग्रामीण कांगे्रेस जिलाध्यक्ष हेमंत वागद्रे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रजभूषण पांडे, मोनू बड़ोनिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए शहरी जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि उज्जैन में 28 मई को 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली, जिसे विज्ञान की भाषा में तेज आंधी या तूफान नहीं माना जाता। फिर भी उज्जैन महाकाल लोक कॉरिडोर में स्थापित सप्तऋषियों की मूर्तियां टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई। इससे भाजपा का भ्रष्टाचार सामने आया है। भगवान ने खुद सरकार की भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है।

Accident News Betul: आमला-सारनी मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रक चालक की मौत, ट्रक के नीचे 10 घंटे दबा रहा शव

पवनपुत्र ने हवा चलाकर सच्चाई उजागर की: डागा
पत्रकारवार्ता में बैतूल विधायक निलय डागा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महाकाल लोक का उद्घाटन किया था। उस समय झूठ की राजनीति करने वाली भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को श्रेय देने से पूरी तरह से इंकार कर दिया था। बजरंगबली के भक्त कमलनाथ की सेवा से प्रसन्न होकर पवनपुत्र हनुमानजी ने हवा चलाकर सारी सच्चाई उजागर कर दी और भाजपा का भ्रष्टाचार सामने आ गया। भाजपा की भ्रष्ट सरकार से जिले और पूरी प्रदेश की जनता त्रस्त हो गई है। आने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार जनता भाजपा को सबक सिखाने वाली है।
हाईकोर्ट के माध्यम से हो भ्रष्टाचार की जांच: हेमंत
कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कहा कि जब भाजपा सरकार के पाप का घड़ा भर गया तो भगवान ने स्वयं भाजपा के भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ किया है। बहुत अधिक तेज गति से हवा नहीं चलने के बावजूद भी महाकाल लोक की मूर्तियां क्षतिग्रस्त हो गई। निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है, इसमें लापरवाही बरती गई। श्री वागद्रे ने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार में हुए भ्रष्टाचार की जांच हाईकोर्ट से किसी वर्तमान न्यायधीश से कराना चाहती है,ताकि पूरे मामले की सही जांच हो सके।

Related Articles

Back to top button