betul accident news: अज्ञात वाहन ने बाईक को मारी टक्कर, पिता की मौत, पत्नि-पुत्र घायल

betul accident news: unknown vehicle hit the bike, father died, wife and son injured

betul accident news 30 may 2023: बैतूल आमला क्षेत्र के ग्राम तिरमहु के पास अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई। पत्नि और पुत्र गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में लाया गया। पुत्र की हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर कर दिया है।

Betul JH College News: शासकीय जयवंती हक्सर महाविद्यालय में नकलबाज गैंग सक्रिय, कॉलेज प्रबंधन बेखबर

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुबरैल निवासी मुन्नालाल (50) पत्नि और पुत्र के साथ बाईक पर सवार होकर जा रहे थे। मंगलवार की शाम को तिरमहु के पास अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने मुन्नालाल को मृत घोषित कर दिया। हादसे में मृतक की पत्नि राधिका और पुत्र सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया है। सुमित की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय से नागपुर रेफर कर दिया है। टक्कर मारने वाले वाहन का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। मृतक का बुधवार सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button