Betul crime news: प्रेमी ने प्रेमिका पर धारदार हथियार से कई बार किया हमला, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Betul crime news: Lover attacked girlfriend several times with sharp weapon, police detained the accused

जिला अस्पताल में भर्ती महिला

Betul crime news today:  बैतूल झल्लार थाना क्षेत्र के ग्राम ठेसका में प्रेमिका ने प्रेमी से बात करने से मना किया तो प्रेमी ने प्रेेमिका पर धारदार हथियार से लगभग एक दर्जन बार हमला कर दिया। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम ठेसका निवासी 30 वर्षीय शादीशुदा महिला का गांव के ही युवक सदन उईके से प्रेम प्रसंग था। महिला ने कुछ दिनों से अपने प्रेमी से बात करना बंद कर दिया, जिससे प्रेमी नाराज हो गया। बुधवार की शाम को प्रेमी महिला के घर पहुंच गया और उसने बात करने और मिलने की बात कही। जब महिला ने उससे बात करने के लिए इंकार किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद में प्रेमी सदन उईके ने थ्रेसर में लगने वाली लोहे की पंखूड़ी से महिला पर ताबड़तोड़ प्राण घातक हमला कर दिया। हमला करने पर महिला के शरीर पर कई स्थानों पर लगभग 12 गंभीर चोटे आई है। महिला को लहू लुहान हालत में परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। सूचना मिलते ही झल्लार पुलिस भी मौके पर पहुंची और उन्होंने जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग प्रकाश ने बताया कि महिला पर हमला करने वाले प्रेमी के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Gyan ki Baatein in Hindi :तैरना सीखना है तो पानी में उतरना ही होगा किनारे बैठ कर कोई गोताखोर नहीं बनता

महिला और युवक के बीच था प्रेम प्रसंग
झल्लार थाना प्रभारी श्री प्रकाश ने बताया कि महिला और युवक के बीच कई दिनों से प्रेम प्रसंग था। किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया। जिससे महिला ने युवक से बात करना बंद कर दिया। युवक अपनी प्रेमिका पर बात करने के लिए काफी दिनों से दबाव बना रहा था। महिला अपने प्रेमी से नाराज चल रही थी और वह बात करने के लिए तैयार नहीं थी। महिला का कहना था कि वह शादीशुदा है, वह अब बात नहीं करेगी। जिस समय पति घर से काम के लिए निकला था और महिला घर पर अकेली थी। महिला को घर पर अकेला देख प्रेमी घर पहुंच गया। दोनों के बीच विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा कि प्रेमी ने प्रेमिका पर प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में प्रेमिका के सिर और अन्य हिस्से में गंभीर चोटे आई है। घटना के संबंध में झल्लार पुलिस द्वारा महिला के बयान दर्ज किए जाएंगे। बयान के बाद घटना के संबंध में और जानकारी मिल पाएगी।
इनका कहना…
महिला और युवक के बीच कई दिनों से प्रेम प्रसंग था। महिला ने बात करने से मना किया तो युवक ने उस पर हमला कर दिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
अनुराग प्रकाश, थाना प्रभारी, झल्लार

Related Articles

Back to top button