Cyclone Mocha News: बांग्लादेश की ओर बढ़ा साइक्लोन मोका, 175 किमी तेज रफ्तार से चलेगी हवाएं

Cyclone Mocha News: Cyclone Mocha moves towards Bangladesh, winds will blow at a speed of 175 km

Cyclone Mocha News: साइक्लोन मोका शनिवार रात मध्य और इससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। इसका असर दुनिया के सबसे बड़े रिफ्यूजी कैंप पर भी पड़ सकता है। वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, साइक्लोन के चलते अगर बाढ़ या लैंडस्लाइड होता है तो ये बांग्लादेश-म्यांमार बॉर्डर पर स्थित रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप को तबाह कर सकता है।

इस रिफ्यूजी कैंप में करीब 8 लाख 80 हजार रोहिंग्या रहते हैं। 5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि चक्रवाती तूफान बीते 6 घंटों में 15 किमी प्रति घंटे की स्पीड से उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ा। 14 मई की दोपहर तूफान के बांग्लादेश के कॉक्स बाजार और म्यांमार के क्यौकप्यू को पार करने की आशंका है। इस दौरान हवा की स्पीड 150-160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 175 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

Aaj Ka Rashifal 14 May 2023: आज इन राशि वालों की चमकने वाली है किस्मत, जाने सभी राशियों का हाल

मोका के चलते खराब मौसम से कोलकाता- पोर्ट ब्लेयर फ्लाइट ने यू-टर्न लिया
मोका तूफान के चलते मौसम खराब होने से कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट को यू-टर्न लेना पड़ा। इस फ्लाइट ने कोलकाता एयरपोर्ट से सुबह 9:05 बजे पोर्ट ब्लेयर के लिए उड़ान भरी। इसे 11:40 बजे पोर्ट ब्लेयर पर लैंड करना था, लेकिन मोका तूफान की वजह से यहां मौसम खराब हो गया। इसके चलते इसे वापस कोलकाता के लिए मोड़ दिया गया।

बंगाल में NDRF की 8 टीमें, 200 बचावकर्मी तैनात
IMD का कहना है कि तूफान अब उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ गया है। फिलहाल अंडमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अलर्ट जारी किया गया है। खतरे को देखते हुए बंगाल के दीघा में NDRF की 8 टीमों और 200 बचावकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं, 100 बचावकर्मियों को रिजर्व में रखा गया है।

IMD के सीनियर वैज्ञानिक संजीव द्विवेदी ने ताजा अपडेट शेयर करते हुए कहा कि चक्रवाती तूफान फिर हल्के से उठेगा। 13 मई को यह अपने चरम पर होगा।। हालांकि सिस्टम लगातार इसकी निगरानी कर रहा है।

(Source- dainik bhaskar)

Related Articles

Back to top button