Aaj Ka Rashifal 14 May 2023: आज इन राशि वालों की चमकने वाली है किस्मत, जाने सभी राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 14 May 2023: Today the luck of these zodiac signs is going to shine, know the condition of all zodiac signs
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज आपका दिन ठीक रहेगा, आवश्यक कोई कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज आपका समय अच्छा रहेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नई साझेदारी से बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। अपनो का प्रेम और स्नेह प्राप्त होगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज आप किसी विपत्ति में फंस सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद में न उलझें। वाणी पर संयम रखें और व्यापार में कोई नया काम शुरू न करें। आर्थिक जोखिम न उठाएं। परिवार के लोगों से मतभेद बढ़ सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज बाहर कहीं यात्रा पर जाएं तो सावधानी रखें। कोई नया वाहन आदि आज न खरीदें। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। काम की अधिकता के कारण शारीरिक पीड़ा व तनाव बना रहेगा। व्यापार में धन का निवेश सोच-विचार कर करें।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज आपके पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनों का सहयोग मिलेगा। प्राइवेट क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। पत्नी का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। कोई नया कार्य शुरू करने में किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में आपने जो मेहनत की उसमें आज आपको सफलता मिलती दिखाई देगी। व्यापार में किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए जोखिम भरा हो सकता है। अपनो का सहयोग मिलेगा और पुराना कोई विवाद खत्म होगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खान-पान पर नियंत्रण रखें और कहीं बाहर न जाएं। किसी को बड़ी रकम उधार न दे। व्यापार में पुराने किसी सहयोगी के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों से संबंध मधुर रखें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज आप आकस्मिक दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें। किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक जीवन में अपनों से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं। अपना और पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)
आज आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मन आध्यात्म की और झुका रहेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार में नया काम हाथ आएगा। कोई नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। कोर्ट कचहरी और प्रशासनिक कार्य में सफलता मिलेगी। पुराने विवाद के खत्म होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार व्यवसाय में किसी विशेष व्यक्ति के सहयोग से नया काम मिलेगा, जिससे लाभ प्राप्त होगा।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं, जिस कारण मन अशांत रहेगा। परिवार के किसी व्यक्ति से मनमुटाव होगा, अच्छा रहेगा कि आज आप वाद-विवाद में न उलझें। अन्यथा नहीं तो अपमान का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज काम में रुकावट आएगी।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज आप वाहन आदि चलाने में सतर्कता बरतें। किसी कार्य विशेष के कारण संबंधियों से वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार में नया निवेश या नई साझेदारी सोच विचार कर करें। प्राइवेट कर्मचारी वर्ग का अपने अधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है।
(Source- www.jagran.com)
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)


