betul news today: मणिपुर हिंसा ग्रस्त क्षेत्र से बैतूल लौटे छात्र सचिन से प्रभारी मंत्री इंदरसिंह परमार ने की मुलाकात
betul news today: minister in-charge Indersingh Parmar met student Sachin who returned to Betul from Manipur violence-hit area
Obetul news today: बैतूल जिले के प्रभारी एवं स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) तथा सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इंदरसिंह परमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में इम्फाल (मणिपुर) में हिंसा के हालात के फलस्वरूप नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी इम्फाल में अध्ययनरत भीमपुर के रंभा निवासी श्री सचिन आर्य से चर्चा की। मंत्री श्री परमार ने सचिन से उसकी कुशल क्षेम पूछी एवं उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
Betul CBSE 10th result today 2023: 10 सीबीएसई परिणाम में RD की दीपाली और LFS की ख्याति मानकर प्रथम
सचिन ने बताया कि वह नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी इम्फाल में फिजीकल एजुकेशन ले रहा है। यहां भडक़ी हिंसा के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा मध्यप्रदेश के 21 छात्रों का रेस्क्यू किया, इनमें दो छात्र बैतूल जिले के हैं। सारनी निवासी आलोक राय इम्फाल से वापस लौटकर अस्वस्थ होने के कारण स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
इस दौरान विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री आदित्य शुक्ला, कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस एवं सीईओ जिला पंचायत अभिलाष मिश्रा मौजूद थे।



