Betul CBSE 10th result today 2023: 10 सीबीएसई परिणाम में RD की दीपाली और LFS की ख्याति मानकर प्रथम
Betul CBSE 10th result today 2023: RD's Deepali and LFS's reputation first in 10 CBSE results
Betul CBSE 10th result today 2023: बैतूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित है। जिसमे जिले के अग्रणी स्कूल आरडी पब्लिक स्कूल की छात्रा दीपाली चौहान ने 95.3 प्रतिशत और लिटिल फ्लावर स्कूल की छात्रा ख्याति मानकर ने 95.3 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया है संभवतः जिले में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह RD की छात्रा चहक छोटे ने 95.0 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान पर्याप्त किया है।आरडीपीएस का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत
बैतूल। जिले की बहुप्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान आरडीपीएस बैतूल का कक्षा 10वीं सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसमें विद्यालय की कक्षा 10वीं की छात्रा कु.दीपाली चौहान ने 95.3 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह कक्षा 10 वीं की छात्रा कु.चहक धोटे ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। 10वीं के दो छात्रों गिरिस्मा पंवार एवं प्रिंसी सिंह ठाकुर ने सोशल साइंस में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। स्कूल संचालिका रितु खंडेलवाल ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की है।
लिटिल फ्लावर स्कूल का शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
जिले के लिटिल फ्लावर स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। जानकारी के अनुसार स्कूल में कुल 182 विद्यार्थी थे सभी उत्तीर्ण हो गए हैं। स्कूल की छात्रा ख्याति मानकर ने 95.3, श्रेया सोनी ने 94.5, प्रिंस वराठाने 93.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
शत प्रतिशत रहा सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कुल रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित कक्षा 10वीं के हाई स्कुल परीक्षा • परिणाम घोषित किए गए है। परीक्षा परिणाम मे बैतुल जिले का अग्रणी सीबीएससी स्कुल सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कुल ने एक बार फिर बाजी मारी है। स्कुल का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा स्कूल के प्राचार्य श्रीमति जया चक्रवर्ती ने बताया कि स्कूल में कुल 47 छात्र-छात्रए परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी छात्र छात्राए उत्तीर्ण रहे। सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कुल के आर्यवीर श्रीवास्तव ने 94 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया वही नहीमा यादव ने 91 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया चन्द्रपाल पटेल ने 91 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय आहना अतुलकर न 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया शुभि गुमास्ता ने 87 प्रतिशत एवं अर्जव लोहाडिया 85 प्रतिशत तथा पवन राका ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किये सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कुल के सभी छात्र छात्राओ को डायरेक्टर श्रीमति दिपाली निलय डागा एवं प्राचार्य की और से बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी गई।



