Betul weather news today: गर्मी का गदर 41 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, लू चलने की संभावना

Betul weather news today: Temperature reaches beyond 41 degree Celsius, possibility of heat stroke

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Betul weather news today: बैतूल गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। गुरुवार का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री पर पहुंच गया। लोग गर्मी से हलाकान है। अभी जिलेवासियों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना जताई है। जबसे बारिश का दौर थमा और आसमान से बादल छटे, तबसे गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है।

Betul Crime News: एजुकेशन ऑफिसर बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ो की ठगी, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गर्मी इतनी तेज पड़ रही है कि लोग दोपहर के समय घर से निकलने में परहेज करने लगे है। सडक़ों पर सन्नाटा भी दिखाई देने लगा है। सुबह 10 बजे से धूप चुभने लगती है। शाम 5 बजे तक सूरज के तेवर तीखे रहते है। गर्मी बढ़ते ही शीतल पेय पदार्थो की मांग बढ़ गई। लोग गर्मी से बचने के लिए ठंडे शीतल पेय पदार्थो का सहारा लेने को मजबूर हो रहे है। मौसम विभाग भोपाल ने बताया कि 15 मई से गर्मी के तेवर और तीखे होंगे। बैतूल में भी लू चलने की संभावना है। मई माह में जिलेवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button