Gold Silver Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोने- चांदी के दामों में बदलाव नहीं, जाने 10 ग्राम सोने के दाम

Gold Silver Price Today: On the first day of the week, there is no change in the prices of gold and silver, know the price of 10 grams of gold

Gold Silver Price Today: विवाह के इस सीजन में सोने-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। लेकिन सोमवार को सोने चांदी के दाम स्थिर रहे। सोमवार से नया महीना शुरू हो गया है और मई के पहले दिन सोने और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। सोमवार को सुबह के कारोबार में दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी का भाव कल के बंद रेट पर ही है। कल यहां सोने के रेट 60000 रु प्रति 10 ग्राम के नीचे बंद हुए थे। वहीं चांदी का रेट 75000 रु के ऊपर है।

24 कैरेट सोने की ताजा कीमत प्रति 10 ग्राम 59900 रु पर है। वहीं प्रति किलो चांदी का रेट 75270 रु प्रति किलो पर है। एमसीएक्स आज महाराष्ट्र डे के कारण बंद है।
एमसीएक्स पर सोने का रेट अंतिम कारोबारी दिन प्रति 10 ग्राम 44 रु या 0.07 फीसदी की मजबूती के साथ 59,945 रु पर बंद हुआ था। चांदी के रेट पर नजर डालें तो ये प्रति किलो 220 रु या 0.29 फीसदी बढ़ कर 75,500 रु पर रही थी।

Related Articles

Back to top button