mp weather news today: मप्र में फिर बारिश का अलर्ट, 16 जिलों में गरज चमक के साथ ओले गिरने की संभावना, जाने कब तक रहेगी बारिश
mp weather news today: Rain alert again in MP, there is a possibility of hailstorm with thunder in 16 districts
mp weather news today: मप्र में बेमौसम बारिश ने परेशान कर दिया है। प्रतिदिन अलग अलग क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे के दौरान सभी जिलों में बारिश होगी। 16 जिलों में गरज चमक के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसारनर्मदापुरम संभाग के जिलों में एवं श्योपुर कलां, मुरैना, गुना, देवास, शाजापुर. आगर, खरगौन, रतलाम, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, छिदवाडा, सिवनी, मंडला, नरसिंहपुर, बालाघाट जिलों में ओले गिरने और तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 5 मई तक बारिश का दौर जारी रहेगा।
बैतूल में भी तेज बारिश हुई
मप्र के बैतूल जिले में शनिवार को जिला मुख्यालय सहित कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। शाम को मुलताई क्षेत्र गरज चमक के साथ ज़ोरदार बारिश हुई है।



