MP Weather News Today: मप्र के दो संभाग सहित 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी, बैतूल में भी बारिश की संभावना
MP Weather News Today: Yellow alert issued for rain in 5 districts including two divisions of MP, possibility of rain in Betul as well
MP Weather News Today: अप्रैल माह में भीषण गर्मी का दौर जारी रहता है। इस वर्ष गर्मी के दौर में बारिश देखनेे को मिल रही है। बार-बार सिस्टम बनने के कारण मौसम में बदलाव आ रहा है और बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल में गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
Gold-Silver Rates Today: विवाह समारोह शुरू होने के पहले सोने-चांदी के दामों में बढ़ोतरी
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि फिर से नए सिस्टम बने है, जिसके कारण मौसम में बदलाव आया है। नए सिस्टम के कारण जबलपुर, शहडोल सहित मप्र के बैतूल, खंडवा, हरदा, बुराहपुर जिले में गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना बनी है। मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे और हल्की धूप भी निकली रही। मौसम वैज्ञानिकों ने तीस अप्रैल तक मौसम इसी तरह से बना रहने की संभावना जताई है। यानी अप्रैल के पूरे माह तक गर्मी से राहत रहेगी। मई में गर्मी के तेवर बढऩे की संभावना बनी है। बादल छाने के कारण तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री पर है। हालांकि पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। आगामी दिनों में तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।




