Gold-Silver Rates Today: विवाह समारोह शुरू होने के पहले सोने-चांदी के दामों में बढ़ोतरी

Gold-Silver Rates Today, 25 April 2023: सोना चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को सोने के चांदी के दामों में फिर से बढ़ोतरी हो गई है। विवाह सीजन के पहले दाम बढ़ने से ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 25 अप्रैल, 2023 को सोने और चांदी के दाम में तेजी दर्ज की गई है। सोने की कीमत 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है। 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 60368 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) 74768 रुपये है।

ibjarates.com के मुताबिक, मंगलवार सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर  60126 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 55297 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 45276 पर आ गए हैं। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड मंगलवार महंगा होकर 35315 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 74768 रुपये की हो गई है।

Gyan Ki Baatein Hindi: कभी खुशहाल, कभी उदास, कभी जीत तो कभी हार होगी, यह जिंदगी की सड़क है, धीरे-धीरे पार होगी

मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, केरल, पुणे, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, कटक, अमरावती, गुंटूर, काकीनाड़ा, तिरुपति, कडप्पा, अनंतपुर, वारंगल, विशाखापतमन, निजामाबाद, राउरकेला, सोलापुर, कोल्हापुर, नागपुर और संभलपुर में 22 कैरेट सोने के रेट 55,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोले जा रहे हैं. दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में 22 कैरेट सोने के रेट 56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोले जा रहे हैं. चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, सलेम, वेल्लोर, त्रिची और तिरुनेलवेली में 22 कैरेट सोने के रेट 56,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोले जा रहे हैं. भिवंडी, लाटूर, वसई-विरार और नासिक में 22 कैरेट सोने के रेट 55,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोले जा रहे हैं. पटना, सूरत, मेंगलोर, दावनगिरी, बेल्लारी और मैसूर में 22 कैरेट सोने के रेट 55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोले जा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button