Gyan ki baten today: आज की ज्ञान की बातें जो सफलता की ओर अग्रसर करेगी
Gyan ki baten today: Today's words of knowledge that will lead to success
Gyan ki baten today: कई ज्ञान की बातें होती है जो मनुष्य को अपने जीवन में काम आती है। अच्छा सीखने को मिलता है परेशानियां दूर हो जाती है। आगे बढ़ने के मार्ग खुलते है। कहते हैं ना सीखोगे नहीं तो आगे कैसे बढ़े।
टाइम को फ्री मत समझो.ये सबसे कीमती है. संभाल कर खर्च करो.एक बार गया, तो गया, बेशुमार पैसा और बड़ी से बड़ी ताकत भी उसे वापस नहीं ला सकते .
.लड़ाई-झगड़े में वक़्त बर्बाद क्यों करते हो?
बहसबाज़ी में क्यों पड़ते हो?
ज़रा-सी ज़िंदगी है,
पता नहीं कब आंख बंद हो जाए.
बस, अपने आप से कहो, ‘छोड़ो यार’ और आगे बढ़ो.
कोशिश करना मत छोड़ो.
आज जितनी मुश्किल है, कल उससे ज़्यादा होगी, शायद परसों और भी ज़्यादा.पर मुश्किलें जितनी संगीन होंगी, आनेवाली सुबह उतनी ही रंगीन होगी



