Betul Death of passenger in train: संघमित्रा एक्सप्रेस में सफर कर रहे यूपी के यात्री की मौत
death of passenger in train: संघमित्र एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया है। यात्री को बैतूल रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सेंबापुर जिला देवरिया यूपी निवासी गिरीश शर्मा उम्र 50 वर्ष बुधवार को संघमित्रा एक्सप्रेस से विजयवाड़ा से दानापुर जा रहा था। गिरीश की अचानक ट्रेन में सफर के दौरान तबीयत बिगड़ गई। जिससे आरपीएफ की सहायता से बैतूल रेलवे स्टेशन पर उतारा गया और तत्काल एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल लेकर गए। डॉक्टरों ने यात्री को मृत घोषित कर दिया है।
गिरीश के साथ सफर कर रहे अन्य व्यक्तियों ने बताया कि गिरीश विजयवाड़ा में सीमेंट फैक्ट्री में काम करता है। सफर करते समय अचानक तबीयत बिगड़ गया और उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल से परिजनों को शव सौंप दिया है। परिजनों को लेकर यूपी रवाना हो गए है।


