DJ Today News: डीजे बंद करवाने से नाराज दूल्हा-दुल्हन धरने पर बैठे, पुलिसकर्मियों पर लगाया अभद्रता का आरोप
Ratlam today dj news: विवाह समारोह की खुशियों में बाराती डीजे पर जमकर झूम रहे थे। पुलिस ने आकर डीजे बंद करवा दिया। डीजे बंद होने से नाराज बाराती और दुल्हन धरने पर बैठ गए। दूल्हा- दुल्हन ने बारात में आई महिलाओं के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। मामला रतलाम के रेलवे कॉलोनी क्षेत्र का है, जहां अजय सोलंकी और सीमा की शादी एक मैरिज गार्डन में हो रही थी। औद्योगिक थाने की चीता फोर्स के दो जवान शोभाराम और पंकज वहां से गुजर रहे थे। तेज आवाज में डीजे सुनाई देने पर दोनों जवानों ने मैरिज गार्डन पहुंच डीजे बंद करने की बात कही। इसी बात को लेकर वहां मौजूद मेहमानों से उनकी बहस हो गई। पुलिसकर्मियों की बदसलूकी से नाराज सोलंकी परिवार के लोग पहले जीआरपी चौकी पहुंचे थे। यहां से उन्हें औद्योगिक थाने भेज दिया।
MP Weather News Today: मप्र के 7 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, बैतूल में गरज चमक के साथ बरसे बादल


