Gold Price Today: सोने- चांदी के दामों में फिर आई तेजी

Gold Price Today: Gold-silver prices rise again

Gold Price Today
Gold Price Today,29 March 2023
: सोने चांदी के बढ़ते दाम ने लोगों चिंता में डाल दिया है। रॉकेट की रफ्तार दाम बढ़ते ही जा रहे। बुधवार को भी सोने चांदी के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार 
भारतीय सर्राफा बाजार में बुधवार 29 मार्च, 2023 को सोने  और चांदी के दाम में तेजी आई है। 

सोने में 141 रुपये की बढ़ोतरी होने पर  कीमत 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है और चांदी दाम में 120 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।  भाव 69 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक दर्ज किया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 59106 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) 69620 रुपये है।

Airtel 5G News: 500 शहरों में पहुंची एयरटेल की 5जी सेवा, देखिये आपका शहर तो नही है शामिल, सभी शहरों की लिस्ट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के अनुसार  मंगलवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 58965 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह 59106 रुपये पर आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी महंगा हुआ है।

29 March 2023 Ka Rashifal: आज अष्टमी पर इन 5 राशि वालों को मिलने वाली है गुड न्यूज़

 वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार, बुधवार सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 58869 रुपये पहुचे।  वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 54141 रुपये का हो गया है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 44330 पर पहुंच गए हैं। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज महंगा होकर 34577 रुपये में आ गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 69620 रुपये की हो गई है। विवाह का सीजन प्रारंभ होने से पहले ही सोने चांदी के दामों में आग लगी है। बढ़ते दामों के कारण सराफा बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। बढ़ते दामों के कारण अब सोना चांदी के आभूषण खरीदना गरीब वर्ग के लिए मुश्किल सा हो गया है।

Related Articles

Back to top button