Akanksha Dubey के बाद जानें किस फेमस एक्ट्रेस ने लगाई फांसी
Oriya actress and singer Ruchismita Guru ने की आत्महत्या

Oriya actress and singer Ruchismita Guru Suicide Story : फैंस अभी भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey ) की मौत की खबर से उभर भी नहीं पाए थे कि मनोरंजन जगत से एक और शॉकिंग खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उड़िया एक्ट्रेस और सिंगर रुचिस्मिता गुरु (Oriya actress and singer Ruchismita Guru) ने 26 मार्च को आत्महत्या कर ली। पंखे से लटककर अपनी जान दे दी है।
रिश्तेदार के घर पर मृत पाया गया
रुचिस्मिता गुरु को अपने रिश्तेदार के घर पर मृत पाया गया है। वहीं इस खबर के सामने आते ही एक्ट्रेस और सिंगर के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रुचिस्मिता बलांगीर शहर के तलपालीपाड़ा की मूल निवासी थीं। पिछले कुछ समय से वे सुड़ापाड़ा में अपने मामा के घर पर रह रही थी। वहींए बीते रविवार यानी 26 मार्च के दिन अदाकारा को उनके मामा के घर के एक कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया गया।
Betul Aagjani News Today: ग्राम सिरडी में गेहूं की खराई में लगी आग, लाखों रुपए का नुकसान
उड़िया की फेमस एक्ट्रेस थीं Ruchismita Guru
बता दें कि रुचिस्मिता उड़िया की फेमस एक्ट्रेस थीं। अदाकारा कई एल्बमों में अपनी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती के चलते फैंस के दिलों में एक खास जगह बना चुकी थीं। एक्टिंग के अलावा फैंस रुचिस्मिता की आवाज के भी दीवाने थे। वे कई शानदार स्टेज शो कर चुकी थींण् हालांकिए अब उनकी मौत की खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है।
Bandar Ka Video: काले और लाल मुँह वाले बंदर के बीच घमासान लड़ाई, देखिये मजेदार वीडियो
मौत से पहले आलू के पराठे पर हुआ था झगड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रुचिस्मिता गुरु की मां का कहना है मौत से एक दिन पहले उनके और रुचिस्मिता के बीच एक मामूली झगड़ा हुआ था। एक्ट्रेस और सिंगर की मां ने कहा कि शनिवार रात मेरे और उसके बीच आलू का पराठा बनाने को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी। मैंने उसे रात 8 बजे आलू का पराठा बनाने को कहा था लेकिन वो कहने लगी कि वो 10 बजे बनाएगी। इसी बात को लेकर थोड़ा झगड़ा हुआ था।
MP Anukanpa Niyukti News: खुशखबरी: शिवराज सरकार ने अनुकंपा को लेकर बदले नियम: अब इन लोगों को भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति
पहले भी किया था Suicide का प्रयास ?
Ruchismita Guru Suicide : वहीं दूसरी ओर आसपास के लोगों का कहना है कि मौत से पहले रुचिस्मिता का परिवार संग कोई बड़ा विवाद हुआ था। इतना ही नहीं लोगों ने तो यह भी कहा कि इससे पहले भी रुचिस्मिता कई बार अपनी जान देने की कोशिश कर चुकी थीं। अब आखिरकार उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है कि एक्ट्रेस के इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे क्या वजह है। बताया तो यह भी जा रहा है कि परिवार ने एक्ट्रेस की आंखें डोनेट कर दी हैं। घटना की जानकारी के बाद बलांगीर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की जांच जारी है।



