23 March 2023 Ka Rashifal: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन इन राशि वालों को मिलेगा लाभ

Aaj Ka Rashifal 23 March 2023:  आज चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और गुरुवार का दिन है। आज चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन है। आज देर रात 3 बजकर 43 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 8 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भगवान झूलेलाल की जयंती भी मनाई जा रही है।

मेष राशि (Aries Horoscope Today) 

आज राशि का स्वामी शत्रु राशि में होने से आपकी मेहनत के परिणाम  कुछ कम मिल सकते हैं, लेकिन बावजूद इसके करियर कारोबार में अनुकूलता रहेगी। लाभ की स्थिति बनी हुई है जिस सेआत्मविश्वास को बल मिलेगा जिस से जरूरी कार्य बनेंगे। कामकाजी महिलाओं का लाभ प्रतिशत संवरेगा। धनधान्य में वृद्धि होगी। निसंकोच आगे बढ़ेंगे। परिणाम आपके पक्ष में बनेंगे। जीवनसाथी के साथ तनाव की स्थिति बन सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सफेद

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today) 

परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। राशि स्वामी की युति राहु के साथ होने से हेल्थ, धन और मान सम्मान को संभाल कर चलें वर्ना किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य नरम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार भी अच्‍छा रहेगा। खर्चे बहुत होंगे आज, जो कि अनावश्यक चीज़ों पर होंगे। पार्टनर को मनचाहा काम या जॉब मिकने का आज योग बनता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

आप किसी के झगड़े में पैर न डालें, न ही किसी से झगड़ा मोल लें। आपके लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। आनंददायक जीवन गुजरेगा।  आनंददायक जीवन गुजरेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा रहेगा। भगवान गणेश की अराधना करते रहें।  हनुमान चालीसा का पाठ करना आज शुभ होगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

राशि का स्वामी राहू से पीड़ित होने की वजह से मन परेशान रहेगा। ऊपर से आस पास के  लोग परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन कर नहीं पाएंगे। अगर आप खुद को मज़बूत रखें। डिस्‍टर्बिंग समय है लेकिन प्रगति करेंगे। आप तरक्‍की करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद भी मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम से उत्‍तम की ओर जा रहे हैं। हनुमान जी की अराधना करें। पीपल में दिया जलाए।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- चमकीला सफेद

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

राशि स्वामी का गोचर अष्टम भाव में होने से हेल्थ का ध्याम रखें। साथ ही पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खासकर आंखों की प्रॉब्लम हो सकती है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। मान सम्मान की हानि हो सकती है।  नुकसान की आशंका है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में कहासुनी सम्‍भव है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा रहेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- मेहरून

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

बहुत दिनों से स्वास्थ्य में नरमी है जो आगे अभी चलेगी। साथ ही काम काज भी प्रभावित होगा, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी लेकिन गृहकलह के संकेत हैं। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम, व्‍यापार, संतान सब बहुत अच्‍छा दिख रहा है। बस गृहकलह से बचें। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें। विवाह योग्य जातकों को अच्छे रिश्ते आएंगे।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सफेद

तुला राशि (Libra Horoscope Today) 

क्रोध और जल्दबाज़ी मैं लिए निर्णय बाद में पछतावे का कारण बनेंगे, इसलिए सोच समझकर निर्णय लें। कार्य स्थल ऑयर किसी से विवाद हो सकता है। सतर्क होकर चलें। व्‍यवसायिक सफलता मिलने का योग है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। एक सुखद स्थिति दिख रही है। कुत्तों को भोजन दें।
शुभ अंक- 6
शुब रंग- गुलाबी

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today) 

आज प्रॉपर्टी  के लिए बहुत ही अच्छा समय है, धनागमन होगा। बुजुर्गों में एक अच्‍छी स्थिति आपकी रहेगी। आपके बड़े आपको आशीर्वाद देंगे। बस वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है क्‍योंकि कुछ ऐसा बोल जाएंगे कि आपस में झगड़े की स्थिति बन जाएगी। प्रेम, संतान और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। आज मंदिर में दान करे लाल चीज़ का।
शुभ अंक- 5
शु ह रंग- गहरा नीला

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

आज जमीन जायदाद के क्रय विक्रय में लाभ होगा। आज आप समाज में आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। आपकी मान  प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति पहले से अच्‍छी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनेगी। बजरंग बली की अराधना करें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- संतरी

मकर राशि  (Capricorn Horoscope Today)

धन जो पिछले समय से अटका हुआ था, उसके वापस आगमन के योग बने हैं, लेकिन आज मन बेचैन रहेगा। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा और खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है लेकिन शुभता बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात जो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी अच्‍छा है। मां काली की अराधना करते रहें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लोटस पिंक

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

करियर में ऊंचाई का समय है। पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। धन की स्थिति आज मज़बूत रहेगी। परिवार के साथ भी आज काफी समय बिताएंगे। आज आपके व्यक्तित्व में तेज होगा जिस से लोग प्रभावित होंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुछ शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्‍छी है। यात्रा में लाभ मिलेगा। सुखद समय है। हरी वस्‍तु पास रखें।
शुभ अंक -4
शुभ रंग -केसरिया

मीन राशि (Pisces Horoscope Today) 

राशि स्वामी की अपनी राशि में सूर्य के साथ युति मान सम्मान तो दिलाएगी ही कोई उच्च पद भी प्राप्त होगा, परंतु गलत बोलने की वजह से कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। व्‍यापारिक सफलता का योग बन रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर साथ मिल रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- आसमानी
(News source- news 24)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button