Gold-Silver Rates Today: सोने के दाम में आई तेजी, चांदी हो गई सस्ती

Gold Price Today, 16 March 2023:
सोने के गहने खरीदने वाले लोगों को आज दाम बढ़ने से झटका लगा है। वही चांदी के आभूषण खरीदने वालों को दाम कम होने से राहत मिली है। इंडियन सर्राफा बाजार में गुरुवार 16 मार्च, 2023 को सोने के दाम में तेजी देखने को मिली है और चांदी के भाव में गिरावट आई है. सोने की कीमत 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है। वहीं, चांदी का भाव 66 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 58115 रुपये है।
(India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, बुधवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 57902 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो गुरुवार सुबह महंगा होकर 58115 रुपये पर आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना महंगा और चांदी सस्ती हुई है।
वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, गुरुवार सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के रेट बढ़कर 57882 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना गुरुवार को 53233 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 43586 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज महंगा होकर 33997 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी के दाम 66500 रुपय पर पहुँच गए है। विवाह के इस सीजन में सर्राफा बाजार में सोने- चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है।

