Betul: सोहागपुर शुगर मिल में हादसा, मशीन की चपेट में आने से यूपी के मजदूर की मौत

बैतूल। बैतूल बाजार थाना क्षेत्र सोहागपुर शुगर मिल में हादसा हुआ है। मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक चंद्रपाल पिता सुखपाल सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी शाहजानपुर उत्तर प्रदेश सोहागपुर शुगर मिल में मजदूरी का काम करता था। होली के दिन मजदूर शराब पीकर काम कर रहा था तभी अचानक युवक मशीन के बेल्ट पर गिरने से वह मशीन के चपेट में आ गया। तत्काल मजदूर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही बैतूल बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंची और जायजा लिया और युवक की मौत की जानकारी उत्तर प्रदेश निवासी परिजनों को दे दी है। परिजनों के आने के बाद अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
अस्पताल चौकी पुलिस ने शून्य पर कायमी कर आगे की जांच के लिए बैतूल बाजार पुलिस को डायरी भेजी जाएगी। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि लापरवाही कहां बरती गई, जिसके कारण हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि धुरेंडी के मौके पर मिल में कई मजदूर होली का जश्र मना रहे थे। इसी दौरान मिल में हादसा होने से धुरेंडी की सारी खुशियां मातम में बदल गई। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
Gold-Silver Rates Today: दूसरे दिन भी सोने- चांदी के दाम हुए धड़ाम, ज्वैलरी खरीदने का अच्छा मौका



