Gold-Silver Rates Today: दूसरे दिन भी सोने- चांदी के दाम हुए धड़ाम, ज्वैलरी खरीदने का अच्छा मौका

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Gold Price Today, 09 March 2023:-विवाह के सीजन में गोल्ड के दाम में दूसरे दिन भी कमी देखने को मिली है। गिरते दाम ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय सर्राफा बाजार में 09 मार्च, 2023 को सोने और चांदी के दाम में कमी देखने को मिली है.(India Bullion And Jewellers Association) सोने की कीमत 55 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 61 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 55121 रुपये है.

जानकारी के अनुसार वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार गुरुवार सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 54900 रुपये पहुंच गए हैं. इसके अलावा  916 शुद्धता वाला सोना  50491 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 41341 पर आ गए हैं।

साथ ही 585 प्योरिटी वाला गोल्ड गुरुवार सस्ता होकर 32246 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी के दाम 61497 रुपये की हो गई है। काम करने के बाद सराफा बाजार में चहल-पहल देखने को मिली है। ग्रहाक  खरीददारी करने पहुँचे ज्वेलरी की दूकानों में भीड़ देखने को मिली है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button