Gold price today: सोना- चांदी फिर हुआ सस्ता: खरीददारों ने ली राहत की सांस

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Gold price today, 02 March, 2023: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोना-चांदी के भावों में मजबूती देखी जा रही है. लेकिन, घरेलू वायदा बाजार में सर्राफा की कीमतों में नरमी बनी हुई है. एमसीएक्स पर सोना अप्रैल वायदा 18 रुपये की गिरावट के साथ 55,812 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता हुआ देखा गया है. एमसीएक्स चांदी मार्च वायदा 158 रुपये की गिरावट के साथ 64,338 रुपये प्रति किलो पर बोला जा रहा है।

बता दें, बीते कारोबारी सत्र में सोना अप्रैल वायदा 55,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर निपटा था. वहीं, चांदी मार्च वायदा 64, 541 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के भाव मजबूत बोले जा रहे हैं. हाजिर सोना 8.16 डॉलर की मजबूती के साथ 1,833.85 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता हुआ देखा गया है. हाजिर चांदी में 0.06 डॉलर प्रति औंस की कमजोरी दर्ज की गई है और यह 20.94 डॉलर प्रति औंस पर है.

(News source- india.com)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button