36 करोड़ यूजर को लगेगा तगड़ा झटका: यह मोबाइल कंपनी बढ़ाने वाली है रिचार्ज प्लान

देश में 5 जी नेटवर्क के विस्तार के साथ कंपनियों ने टैरिफ प्लान बढ़ाने का मन बना लिया है। भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल में टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी करने के संकेत दिए हैं। भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने हाल ही में कहां है की कंपनी को 5जी का विस्तार करने में लागत आ रही है। जिसके कारण कंपनी द्वारा रिचार्ज प्लान में बढ़ोतरी की जाएगी। ग्राहकों को गुणवत्ता पूर्वक इंटरनेट स्पीड देना पहली प्राथमिकता है।
टैरिफ प्लान बढ़ाने की कंपनी ने शुरुआत कर दी है। एयरटेल ने 99 वाले प्लान को बंद कर दिया है। अब सिम शुरू रखने के लिए कम से कम 155 रुपये का रिचार्ज करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि एयरटेल भारत की दूसरी बड़ी दूरसंचार कंपनी है। जिसके लगभग 36 करोड़ उपभोक्ता है। कंपनी अपनी 5 जी सेवा का तेजी से विस्तार कर रही है।
