पड़ोसी जिले छिंदवाड़ा में शुरू हुई जिओ की 5जी सर्विस, जाने बैतूल में कब होगी

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी जिओ अपनी 5जी सर्विस का तेजी से विस्तार कर रही है। जानकारी के मुताबिक जिओ ने 257 शहरों में अपनी 5जी सेवा की शुरुआत कर दी है।

आज 14 फरवरी को जियो की 5G सर्विस अभी अंकलेश्वर, सावरकुंडला (गुजरात), बिलासपुर, हमीरपुर, नादौन, शिमला (हिमाचल प्रदेश), छिंदवाड़ा, रतलाम, रीवा, सागर (मध्य प्रदेश), अकोला, परभणी (महाराष्ट्र), बठिंडा, खन्ना, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब), भीलवाड़ा, श्री गंगानगर, सीकर (राजस्थान), हल्द्वानी-काठगोदाम, ऋषिकेश, रुद्रपुर (उत्तराखंड) में लॉन्च हुई है। ध्यान दें, अगर आप जियो की 5G सर्विस से जुड़ना चाहते हैं तो आपके पास 5G SA को सपोर्ट करने वाला स्मार्टफोन होना चाहिए। बैतूल में 5G सेवा की शुरुआत को लेकर कंपनी से जुड़े लोगों का कहना है कि बैतूल में भी जिओ कभी भी 5G सेवा शुरू कर सकता है। हालांकि बैतूल में अभी 5जी सेवा शुरू करने कोई अधिकृत तिथि तय नहीं हुई है लेकिन कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि सबसे पहले जिले में जियो की 5जी सेवा की शुरुआत होगी जल्द ही लोगों को तेज इंटरनेट के स्पीड का फायदा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button