Gold price today: सोने के दाम बढ़े चांदी के दाम में आई कमी

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Gold price today, 13 February, 2023: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. हालांकि, घरेलू वायदा बाजार सोने में मामूली मजबूती देखी जा रही है जबकि चांदी में गिरावट दर्ज की गई है. एमसीएक्स सोना अप्रैल वायदा 29 रुपये की मजबूती के साथ 56, 770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता हुआ देखा गया है. वहीं, एमसीएक्स चांदी मार्च वायदा 396 रुपये की जोरदार गिरावट के साथ 66,268 रुपये प्रति किलो पर बोला जा रहा है.

बता दें, बीते कारोबारी सत्र में सोना अप्रैल वायदा 56,741 रुपये प्रति 10 ग्राम पर निपटा था. वहीं, चांदी मार्च वायदा 66,664 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भावों में गिरावट दर्ज की गई है. हाजिर सोना 6.00 डॉलर की गिरावट के साथ 1,859.59 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता हुआ देखा गया है. हाजिर चांदी में 0.17 डॉलर प्रति औंस की नरमी है और यह 21.84 डॉलर प्रति औंस पर हैं.

News source-

https://www.india.com/hindi-news/business-hindi/gold-price-today-13-february-2023-gold-trades-slightly-up-while-silver-falls-sharply-know-22-kt-gold-in-your-city-today-sone-ke-bhav-5895422/amp/#amp_ct=1676282406712&amp_tf=From%20%251%24s&aoh=16762823938333&referrer=https%3A%2F%2Fwww.google.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button