Gold Price Today: सोना- चांदी के दाम में आया बड़ा बदलाव

Gold Price Today, 4 January 2023: नए साल 2023 के पहले कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन आज भी सोने के दाम में बड़ी उछाल देखी जा रही है। हालांकि चांदी की कीमत में जारी रफ्तार पर थोड़ा ब्रेक लगता दिख रहा है।भारतीय शर्राफा बाजार में आज सोना 324 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ तो चांदी की कीमत में 347 रुपये प्रति किलो की दर से कमी देखी जा रही है। इसके बाद सोना एकबार फिर उछलकर 56000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है। वहीं इस गिरावट के बाद भी चांदी 69000 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार हलचल देखी जा रही है। सोने और चांदी के दाम कभी कम हो जाते हैं तो कभी बढ़ जाते हैं। ऐसे में ग्राहक इसकी खरीदारी को लेकर संशय है। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि उनके लिए सोना और चांदी खरीदना कब फायदेमंद रहेगा। वहीं सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि अभी लोगों के पास सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का बढ़ियां मौका है। क्योंकि आने वाले दिनों सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में और तेजी आएगी और दोनों नया रिकॉर्ड बना सकता है।
(News source- news 24)
BJP News: हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए बनाया बजट- हेमंत खंडेलवाल

