उज्जैन में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव: 9 पुलिसकर्मी हुए घायल
उज्जैन जिले की घट्टिया तहसील के झितरखेड़ी में अतिक्रमण हटाने गए अधिकारी और पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया है।घटना में 9 पुलिस कर्मी घायल हो गए है। घटना के बाद तनाव की स्थति बनी हुई है। एसडीएम संजय साहू ने बताया कि गांव में किसी ने सरकारी जमीन पर डॉ अंबेडकर की प्रतिमा के पास तार फेंसिंग कर जमीन पर अतिक्रमण कर लिया था। ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि जमीन पर पहले सभी वर्ग के कार्यक्रम होते थे, लेकिन अतिक्रमण के बाद बंद हो गए।
अतिक्रमण की शिकायत के बाद शुक्रवार दोपहर को पुलिस बल के साथ टीम पहुंची थी। तार फेंसिंग को हटाकर टीम रवाना हो रही थी, इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने पहले जेसीबी पर और फिर पुलिस की टीम पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया।अतिक्रमण की कार्यवाही को रोक दिया गया। ग्रामीणों की भीड़ ने पत्थर फेंकने शुरू किया। स्थति को देखते हुए पुलिस ने भी बल प्रयोग किया है। अधिकारियों का कहना है कि घटना को अंजाम देने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।



