Gold Price Today: आज धड़ाम से नीचे गिरे सोने- चांदी के दाम

Gold Price Today, 3 February 2023: आम बजट (Budget 2023) के बाद पिछले दो दिनों से रॉकेट की रफ्तार से भाग रहे सोने और चांदी के दाम पर ब्रेक लग गया है। आज सोने और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। आज सोना 869 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी की कीमत में 1831 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद सोना एकबार फिर अपने रिकॉर्ड ऑलटाइम हाई से एकबार फिर नीचे गिर गया है। आज सोना गिरकर 58013 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 69745 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गई है। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखेगा।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज (3 February 2023) सोना (Gold Price Today) 869 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से गिरकर 59745 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Price) 972 रुपये महंगा होकर 58882 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं चांदी (Gold Price Today) आज 1831 रुपये की बड़ी तेजी के साथ 69745 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी 2231 रुपये महंगा होकर 71576 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
News source-
https://hindi.news24online.com/business/gold-silver-jewelry-rate-price-latest-update-on-3-february-2023-know-rates-in-india-pmvn/144834/amp/

