Gold Silver Rates: सोने के दामों में फिर हो गई बढ़ोतरी: जाने 10 ग्राम सोने की कीमत

विवाह के सीजन में सोने चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। सराफा बाजार में मंगलवार सोने का भाव नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। सोने का भाव आज 57,300 रुपये ऊपर कारोबार कर रहा है। 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट कल सोमवार को 57,044 रुपये पर बंद हुआ था। आज इसमें 318 रुपये की तेजी आई और दाम 57,362 रुपये पर पहुंच गया। चांदी के भाव में गिरावट आई लेकिन दाम अभी 68,000 रुपये के ऊपर बने हुए हैं। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर जान लें।
गोल्ड 57,300 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को भाव 57,000 रुपये के ऊपर चला गया थआ। कल सोमवार को रेट में थोड़ा करेक्शन आया था लेकिन आज फिर गोल्ड में बढ़त नजर आ रही है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें 392 रुपये की तेजी आई और आज ये 52,544 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
https://www.gyanwani.com/7897/

