MP सीएम के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी: इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ा, एक बड़ा हादसा होते- होते टला
MP के सीएम शिवराज चुनावी दौरे पर धार जिले में है और चुनाव होने के कारण निजी कंपनी के हेलिकॉप्टर की सेवाएं ले रहे हैं।रविवार को मनावर से धार जाते समय उनके हेलिकॉप्टर में कुछ तकनीकी समस्या आई, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ के साथ हेलिकॉप्टर को वापस मनावर में सुरक्षित लैंड कराया। इसके बाद सीएम शिवराज अब सड़क मार्ग से धार के लिए रवाना हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक CM शिवराज की जैसे ही मनावर से सभा को संबोधित करके हेलीपैड पर पहुचे और हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी कुछ ही देर बाद इंजन से आवाज आने लगी। पायलट ने तत्काल हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी की। एक बड़ा हादसा होते टल गया। CM आज कुल 5 चुनावी सभाएं हैं, जिसमें अभी 4 शेष हैं। उनकी एक सभा धार में और 3 पीथमपुर में हैं।
नेपाल में प्लेन क्रैश होने से 68 यात्रियों की मौत, पाँच भारतीय लोग भी प्लेन सवार होने की जानकारी



