betul Accident news: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, इधर दूसरे हादसे में कार ट्रक में घुसी दो घायल

betul Accident news
बैतूल- जिले में दो हादसे हुए अज्ञात ट्रक ने युवक को टक्कर मारी युवक की मौत हो गई है। दूसरे हादसे में कार ट्रक में घुस गई दो लोग घायल हो गए है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को साकादेहि के पास पैदल चल रहे युवक को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। रविवार सुबह उपचार के समय ज़िला अस्पताल में युवक की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया है।
https://www.gyanwani.com/7670/
इधर बैतूल-नागपुर हाईवे पर बीती रात एक कार सामने चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में बैतूल कोठी बाजार निवासी अखिलेश अतुलकर (31), शशांक प दुबे (31) वर्ष घायल हो गए है। हादसा बैतूल नागपुर अमरावती चौराहा के पास होना बताया जा रहा है। पुलिस दोनों हादसों की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button