विवाह के सीजन में सोने के दामों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी: महंगाई की मार से लोग परेशान

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

gold rate news

सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आई तेजी का असर शुक्रवार को घरेलू बाजार में भी देखा गया। स्थानीय बाजार में शुद्ध सोने (24 कैरेट) का भाव 365 रुपए उछलकर 56,462 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह इसका अब तक का नया रिकॉर्ड स्तर है। इससे पहले 9 जनवरी को यह 56,259 रुपए के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा था।

वहीं, जेवराती सोने (22 कैरेट) का भाव 334 रुपए उछलकर 51,719 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले 9 जनवरी को यह 51,533 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJ) के मुताबिक, इस साल 13 दिन में शुद्ध सोने में 1,595 रुपए और जेवराती सोने में 1,461 रुपए की तेजी आई है। बीते साल 30 दिसंबर को इनकी कीमत 54,867 और 50,258 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने का भाव 1900 डॉलर का स्तर पार कर गया है।

2022 में सोने-चांदी में रही थी शानदार तेजी
बीते साल सोने-चांदी की कीमतों में शानदार तेजी देखने को मिली। इस साल सोना 48,279 रुपए से बढ़कर 54,867 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यानी 2022 में सोने के दाम में 6,588 रुपए की तेजी देखी गई। वहीं 2022 में चांदी 62,035 रुपए से बढ़कर 68,092 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। यानी, इस साल इसकी कीमत में 6,057 रुपए की तेजी आई।

2023 में 64,000 रुपए तक जा सकता है सोने का दाम
आर्थिक अनिश्चितता के बीच RBI जैसे दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने सोने का भंडार बढ़ाया है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, केंद्रीय बैंकों की तरफ सोने की खरीदारी बढ़ना सकारात्मक संकेत है। इससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिलेगा। अजय केडिया ने कहा कि 2023 में सोना 64,000 रुपए तक पहुंच सकता है।

(news sources dainik bhaskar)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button