रामायण सीरियल के राम के चरणों मे महिला ने रख दिया था बीमार बच्चा: बोले इसे बचा लो..फिर हो गया चमत्कार

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

नई दिल्ली. साल 1987 से 1988 तक चलने वाली टीवी सीरीज ‘रामायण (Ramayan)’ में प्रभु राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल (Arun Govil) को लोगों ने भगवान का ही दर्जा दे दिया था, इस बात को खुद अरुण कई बार बता चुके हैं. दरअसल, टीवी पर उनकी छवि ही ऐसी बन गई थी कि जहां भी लोग उन्हें देखते थे, तो उनके प्रति अपनी श्रद्धा दिखाने लगते थे. टीवी सीरीज ‘रामायण’ से जुड़े ऐसे कई किस्से हैं, जो अब धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं।

दरअसल, कोविड के दौरान लॉकडाउन के समय ‘रामायण’ का दोबारा प्रसारण दूरदर्शन पर किया गया था, जिसके बाद से इस सीरीज से जुड़े कई किस्से सामने आने लगे और यह सिलसिला अब तक जारी है.

अरुण गोविल ने खुद कई किस्से इस सीरीज की शूटिंग के दौरान के शेयर कर चुके हैं. एक इंटरव्यू में अरुण ने ऐसी घटना का जिक्र किया था, जिसे जान आप भी हैरान रह जाएंगे.

अपने एक इंटरव्यू में अरुण ने कहा था कि एक बार ‘रामायण’ के सेट पर एक महिला अपने बच्चे को लेकर आई और सभी से पूछने लगी कि भगवान राम कहां हैं?

फिर सभी ने उस महिला को अरुण गोविल के पास भेज दिया. जब वह महिला अरुण के पास पहुंची तो उसने अपने बच्चे को उनके पैर में रख दिया और कहने लगी कि ये बहुत बीमार है, इसे बचा लीजिए.

यह सब देख अरुण काफी घबरा गए और उस बेबस मां से कहने लगे वह कुछ नहीं कर सकते, इसे किसी डॉक्टर के पास ले जाइए. फिर अरुण ने उन्हें कुछ पैसे दिए. उस दिन तो वह महिला वहां से चली गई, लेकिन 3 दिन बाद वह फिर सेट पर पहुंची.

इस बार उन्होंने अरुण से कहा कि उनका बच्चा ठीक हो गया है. ये सुनने के बाद वह समझ चुके थे कि भगवान से सच्चे मन से कुछ मांगो तो वह जरूर मिल जाता और जब वह महिला अरुण के पास आई थीं, तो उन्होंने उस बच्चे की ठीक होने की दुआ मांगी

(News source news 18 )

https://hindi.news18.com/photogallery/entertainment/tv-when-helpless-woman-kept-her-sick-child-at-ramanand-sagar-ramayan-ram-aka-arun-govil-feet-says-plz-save-my-someone-unique-incident-5204279.html

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button