न्यूनतम तापमान में भी आई जबरदस्त गिरावट, ठंड नहीं किया पलटवार
बैतूल- अधिकतम तापमान में कमी आने के बाद न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की है। जिले वासियों को एक बार फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री दर्ज किया है। न्यूनतम तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की है। ठंड से बचने के लिए लोग एक बार फिर अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं। शुक्रवार दिन भर चली सर्द हवाओं के कारण दिन के तापमान में कमी आई थी लेकिन अब रात के तापमान में भी गिरावट आ गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव आ रहा है। आगामी कुछ दिन तक इसी तरह तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। तापमान कम होने का असर फसलों पर दिखाई दे रहा है। तापमान में आई गिरावट के कारण सब्जी की फसलों को नुकसान भी हो सकता है।