ये खबर छापो और कटिंग भी देना…हेमंत को कमजोर करने का प्लान तो नही?
बैतूल- कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने को लेकर काग्रेस में घमासान चल रहा है। गुटबाजी इतनी अधिक है कि एक दूसरे को पटखनी देने लगे है। आज 3 से 4 समाचार पत्रों में एक खबर छपी है। जिला पंचायत और नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस की पराजय के क्या है मायने..कार्यवाहक अध्यक्ष हेमंत वागद्रे खिलाफ उठ रहे सवाल..ये खबर 3 से 4 अखबारों में एक जैसे छपी है। इससे यह साबित हो गया कि हेमंत वागद्रे के खिलाफ खबर छपवाकर उन्हें डेमेज करने की कोशिश की गई। ताकि अध्यक्ष की दावेदारी से उनका नाम हट जाए। यह किसी साजिस है लोग अलग अलग तर्क दे रहे है। समाचार पत्रों में एक जैसी छपी खबर को लेकर लोगों में खूब चर्चा बनी हुई है। चर्चा करने वाले लोगो का कहना है कि चलो एक समाचार पत्र में खबर लगती होती तो मानते की कमजोरियों को उजागर किया है। लेकिन एक ही खबर एक साथ कई अखबारों में छपना लोगो के गले नही उतर रही है। चर्चा तो यह भी है कि जिस व्यक्ति ने यह खबर प्रकाशित करने के लिए दी है उसने यह तक कहा कि खबर की कटिंग भी भेज देना। इस खबर के बाद श्री वागद्रे कमजोर होने के बजाए और मजबूत हुए है।