24 अगस्त राशिफल: दूसरों के भरोसे बिल्कुल न रहें इस राशि के लोग, जानें आपके लिए कैसे रहेगा बुधवार
वृष- राशि वाले जातक आज अगर दूसरों के भरोसा बैठकर अपने लिए कुछ प्राप्त कर लेने की इच्छा रखते हैं तो किसी दूसरे की चेष्टा पर स्वयं लाभ उठा लेना बहुत दिनों तक जारी नहीं रहेगा। आपके एक एक दिन अपने लिए परिश्रम करना होगा।
मिथुन-आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए छुटपुट लाभ दिलाने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे आज हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता एक बार अनुभव हो जाए तो आप भविष्य में अच्छा कर सकते हैं। इसलिए कोई भी काम करने में परहेज न करें।
कर्क- राशि के जातकों का आज का अधिकतर समय समाजसेवा के कामों में बीतेगा। आज आपको इन कामों में दिन दोगुनी और रात चौगुनी उन्नति मिलती है। यदि आप किसी ठोस संगठन से जुड़े हैं तो बहुत अच्छी बात है। आजकल इन दिनों आपके लिए कई मौके निकल रहे हैं, जिससे फायदा होगा।
सिंह- राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मोर्चे पर अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। अपने अधीनस्थ सहयोगियों के प्रति आपका व्यवहार काफी उदारतापूर्ण होगा। साथ ही आज आप उनकी गलतियों को भी माफ करने कर देंगे।
कन्या- राशि के जातक आज अपने मित्रों और प्रियजनों के खातिर कुछ ज्यादा ही चिंतित नजर आएंगे। अपने काम को छोड़कर भी आप दूसरों के साथ उनके फ्री समय में शरीक होकर अपना कीमती समय बर्बाद कर लेंगे। आज के दिन भी आपको अपने बारे में ज्यादा सोचना है। कामकाज की स्थिति अनुकूल रहेगी।
तुला- राशिवालों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आपको अपने कार्यक्षेत्र में हमेशा ही दूसरों के भरोसे नहीं रहना चाहेंगे। कभी कभी अपनी शर्तों पर काम करने की कोशिश करनी चाहिए। हो सकता है सही समय पर काम की शुरुआत करने से आपकी व्यग्रता और तनाव अपने आप ही घट जाए।
वृश्चिक- आर्थिक मोर्चे पर वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज के दिन भावनात्मक और दिल से जुड़े हुए प्रसंग सामने आएंगे। आपकी करुणा और उदारता कहीं कहीं पर आपके लिए ही भारी पड़ जाती है। यदि यह किसी प्रकार की न्याय नीति का मामला हो या कानूनी दायरे में कुछ कर दिखाने की इच्छा हो तो आपके पास एक ठोस प्लान तैयार रहना चाहिए।
धनु- राशि के जातकों को आज के दिन काफी लंबे समय बाद कुछ अच्छी खबर मिलेगी। इतना ही नहीं आज आपको कोई जरूरी काम बन जाने से आपको लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। इतना ही नहीं आज शाम तक आपको अपने रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
मकर- राशि के लोगों के लिए आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कई प्रकार की उलझनों वाला रहेगा। एक और अपने प्रेमी या प्रियजन के लिए कोई वस्तु या उपहार खरीदने की जल्दबाजी रहेगी। दूसरी ओर आपके कार्यक्षेत्र में भी काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा। ही वक्त पर आकर आपका वाहन आदि भी साथ नहीं देगा।
कुंभ- राशि के लोगों के लिए कई बार अपनी मंजिल पर पहुंचकर भी आप अपने आपको बहुत पीछे महसूस करते हैं। आज आपको अपनी मंजिल पर पहुंचने के लिए और दौड़ लगानी है। ऐसे में अगर आप हौसले परस्त हो जाएंगे तो आपकी जीत कैसे होगी।
मीन- राशि के लोगों के लिए आज का दिन दार्शनिक विचारों पर आप बहुत अच्छी तरह से गौर कर पाएंगे। किसी काम के बिगड़ने से आपका मन अशांत हो सकता है। इसका असर आपकी बोलचाल पर भी पड़ सकता है।
राशिफल सोर्स नवभारत टाईम्स